Connect with us

Punjab

Jalandhar: यात्रियों के लिए अहम खबर, आदमपुर एयरोपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ाने

Published

on

जालंधर : आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से उड़ानों को लेकर अहम खबर सामने आई है। लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने सोमवार को इस संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से जल्द ही घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। सांसद सुशील कुमार रिंकू डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के साथ आदमपुर सिविल एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल का निरीक्षण करने पहुंचे। उस दौरान उन्होंने कहा कि टर्मिनल तैयार है और आने वाले महीने में घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हो जाएंगी, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में मामला सिविल एवीएशन मंत्रालय के पास भी भेजा था।

सुशील रिंकू ने कहा कि आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने से दोआबा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे एनआरआई को यहां अपने परिवारों से जुड़े रहने में समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी। उन्होंने नए टर्मिनल और उड़ान संचालन के बारे में एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ विस्ताथपूर्वक विचार चर्चा की। इससे पहले सांसद ने फोर-लेन ‘एप्रोच रोड’ के चल रहे काम का भी निरीक्षण किया, जो हवाई अड्डे को सीधे जालंधर-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत 4.30 किलोमीटर सड़क का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और यह अगले महीने तक तैयार हो जाएगी। पंजाब सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 41 करोड़ में से 21 करोड़ रुपए पहले ही जारी कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने के लिए वे रेल मंत्री से भी मिलेंगे। प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के तहत दमुंडा और कंदोला गांवों में 1.25 किलोमीटर जमीन के लंबित अधिग्रहण के संबंध में डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि यह काम अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मामले को उच्च अधिकारी के समक्ष उठाएंगे। जमीन मिल जाने के बाद दूसरे चरण के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम दजय इंदर सिंह, कार्यकारी इंजीनियर बी.एस. तुली आदि भी मौजूद थे

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News9 hours ago

आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की

Breaking News13 hours ago

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

Breaking News13 hours ago

दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल

Breaking News14 hours ago

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

Breaking News14 hours ago

भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप