Connect with us

Punjab

कड़ाके की ठंड के बीच शिक्षा मंत्री आतिशी ने छुट्टियों को लेकर किया बड़ा ऐलान, बताया किस दिन खुलेंगे स्कूल

Published

on

नई दिल्लीः दिल्ली में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 12 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, रविवार सात जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल सोमवार को फिर से शुरू होने वाले थे।

आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ठंड के मौजूदा प्रकोप के कारण दिल्ली में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल अगले पांच दिन तक बंद रहेंगे।” शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया कि स्कूल प्राथमिक कक्षाओं के अपने छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।

सर्कुलर में कहा गया, ‘‘मौजूदा मौसम के मद्देनजर अगले पांच दिन तक किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्राथमिक वर्गों (नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक) के लिए प्रत्यक्ष रूप से कोई कक्षाएं नहीं होंगी। जहां तक संभव हो, स्कूल प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।”

निदेशालय ने कहा कि 13 जनवरी और 14 जनवरी को क्रमशः दूसरा शनिवार और रविवार है, ऐसे में प्राथमिक कक्षाओं के छात्र 15 जनवरी को स्कूल आएंगे। सर्कुलर में कहा गया, ‘‘सोमवार से अन्य सभी कक्षाओं (छठी से 12वीं) के लिए स्कूल खुले रहेंगे। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए कोई भी स्कूल सुबह आठ बजे से पहले शुरू नहीं होगा और शाम पांच बजे के बाद कक्षाएं आयोजित नहीं होंगी।” दिल्ली इस समय शीतलहर की चपेट में है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News9 hours ago

आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की

Breaking News13 hours ago

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

Breaking News13 hours ago

दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल

Breaking News14 hours ago

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

Breaking News14 hours ago

भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप