Connect with us

National

चलती ट्रेन में सो रही महिला के मुंह पर जाकर शख्स करने लगा ‘घिनौना काम’, बगल में बैठे दोस्तों ने पकड़ लिया रंगे हाथ

Published

on

गोवा में एक 47 साल का शख्स चलती ट्रेन में महिला के साथ घिनौनी हरकत करते हुए पकड़ा गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे कर्नाटक के गोकर्ण रेलवे स्टेशन के पास हुई की है। चलती ट्रेन में शख्स महिला के चेहरे पर मास्टरबेट करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना आज सुबह की है जब महिला (22) अपने दोस्तों के साथ केरल से गोवा आ रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ जब पूर्णा एक्सप्रेस कर्नाटक के गोकर्ण स्टेशन पर पहुंची तो महिला के दो दोस्तों ने देखा कि आरोपी ने अश्लील हरकत की, जब पीड़िता सो रही थी..। उन्होंने तुरंत रेलवे के इमरजेंसी नंबर पर फोन किया, जिसके बाद कोंकण रेलवे पुलिस सतर्क हो गई। ” उन्होंने बताया कि जब ट्रेन मडगांव रेलवे स्टेशन पहुंची तो गोवा पुलिस की कोंकण रेलवे इकाई ने आरोपी (47) को गिरफ्तार कर लिया।

सांगली का है आरोपी दत्तात्रेय चव्हाण
आरोपी शख्स की पहचान महाराष्ट्र के सांगली के दत्तात्रेय चव्हाण के रूप में हुई है, केरल के कन्नूर में काम करता है। घटना के बारे में इंस्पेक्टर सुनील गुडलर ने बताया कि 22 साल की महिला अपने दो पुरुष मित्रों के साथ पूर्णा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी, जो उसी ऐज ग्रुप के थे।

कोझिकोड की रहने वाली है महिला
पुलिस अधिकारी ने कहा, “वे सभी लोग सिनेमैटोग्राफी के पेशे में हैं और कुछ वीडियो शूट करने के लिए केरल से गोवा जा रहे थे।” पुलिस ने कहा, “महिला केरल के कोझिकोड की रहने वाली है। हमें पता चला कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद वह सुरक्षित महसूस कर रही थी। हम मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज