Connect with us

National

कांग्रेसी विधायक का BJP पर तीखा हमला- राम हमारे भी भगवान हैं,  राजनीति के लिए इस्तेमाल न करें

Published

on

नेशनल डेस्क : कर्नाटक में कांग्रेस विधायक एच. ए. इकबाल हुसैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राम ‘हमारे परिवार के भगवान हैं और मैं उनका भक्त हूं।’ रामनगर क्षेत्र के विधायक ने कहा कि वह ‘रामोत्सव’ को ‘‘भव्य लेकिन धर्मनिरपेक्ष तरीके से” मनाएंगे। हुसैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं राम भक्त हूं। मैं सभी देवताओं की पूजा करता हूं। इसके बारे में कोई अन्य सोच नहीं है।” उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही सरस्वती, लक्ष्मी, गणेश और भगवान राम की पूजा करते रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी राजनीतिक दलों के साथ भव्य लेकिन धर्मनिरपेक्ष तरीके से ‘रामोत्सव’ को श्रद्धापूर्वक मनाने का फैसला किया है।” अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए कुछ भी करते हैं लेकिन कांग्रेस कभी भी लोगों को बांटने के लिए भगवान और धर्म का इस्तेमाल नहीं करती।” हुसैन ने कहा, ‘‘कांग्रेस की एक विचारधारा, प्रतिबद्धता और अनुशासन है, जिसका मैं पालन करता हूं।”

चुनावी वर्ष में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह पर एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा, ‘‘यह उन (भाजपा) पर छोड़ दिया गया है।” हुसैन ने कहा, ‘‘हम राम सहित सभी देवताओं की पूजा करते हैं। उनके लिए यह नया हो सकता है लेकिन हमारे लिए नहीं। हमारे लिए, राम हमारे परिवार के भगवान हैं। वे राम का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं। हम नहीं कर रहे हैं।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National12 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab13 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National14 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics16 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab18 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल