Connect with us

Punjab

पटियाला: सामान खरीदने के बहाने आए नकाबपोशों ने दुकानदार पर फेंका तेजाब

Published

on

पटियाला के सनौर थाने के पास बाजार में दो नकाबपोशों ने एक दुकानदार पर तेजाब फेंक दिया. घटना गुरुवार सुबह की है और तेजाब फेंकने के बाद नकाबपोश युवक पैदल ही भाग निकले. एसिड अटैक से 30 साल का निखिल नाम का दुकानदार घायल हो गया है. जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल युवक निखिल के भाई चिराग ने बताया कि उसकी सनौर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है. गुरुवार सुबह उसका भाई दुकान खोल रहा था, तभी दो नकाबपोश युवक आए। ठंड के कारण चेहरा ढका हुआ भाई ने इन हमलावरों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और बात करने लगा, तभी अचानक इनमें से एक युवक ने निखिल पर तेजाब फेंक दिया और पैदल ही बाजार की ओर भाग गया.

निखिल दुकान से बाहर भागा और पड़ोसी दुकानदारों की मदद से एसिड से सने कपड़े फाड़ दिए। जिसके बाद निखिल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिराग ने कहा कि वह पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि हमला करने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये. सनूर थाने के SHO गुरविंदर संधू ने बताया कि तेजाब फेंकने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News11 hours ago

आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की

Breaking News15 hours ago

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

Breaking News15 hours ago

दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल

Breaking News15 hours ago

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

Breaking News15 hours ago

भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप