Connect with us

Punjab

हिट एंड रन कानून का विरोध, दूसरे दिन भी देशभर में हड़ताल; पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत

Published

on

मध्य प्रदेश में जारी ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का असर गुजरात और महाराष्ट्र से लेकर हरियाणा पंजाब तक पहुंच गया है. नवी मुंबई में कई जगह जाम लगाकर प्रदर्शन हुआ तो नागपुर में गाड़ियों के टैंक फुल कराने के लिए पेट्रोलपंप पहुंच गए. आशंका है कि हड़ताल जारी रहने पर दूध की भी किल्लत हो सकती है.

केंद्र सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में मध्य प्रदेश और राजस्थान के ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है. इस हड़ताल में आज कई अन्य राज्यों के ट्रक ऑपरेटर भी जा सकते हैं. इससे संबंधित राज्यों में जरूरी सेवाएं भी प्रभावित होने की आशंका है. यह ट्रक ऑपरेटर एक्सिडेंट में हुई मौत के मामले में ड्राइवर के खिलाफ 10 साल की सजा के प्रावधान के खिलाफ हड़ताल पर गए हैं. इस हड़ताल के चलते मध्य प्रदेश के कई पेट्रोल पंपों पर स्टाक खत्म हो चुका है.

आशंका है कि हड़ताल जारी रही तो दूध की भी किल्लत हो सकती है. बता दें कि सड़क हादसों और इसमें होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए भारत सरकार ने एमवी एक्ट (मोटर व्हीकल एक्ट) में संशोधन प्रस्ताव पेश किया है. इस कानून में व्यवस्था दी गई है कि सड़क हादसे में वाहन चालक को को रियायत नहीं दी जा सकती. खासतौर पर उस समय जब ड्राइवर एक्सिडेंट के बाद भाग जाते हैं तो उनके लिए 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है.

भोपाल में थम गए वाहनों के पहिए

इसी प्रावधान के विरोध में बसों और ट्रकों के पहिये थम गए हैं. सोमवार को भोपाल में ड्राइवर एसोसिएशन ने जोरदार प्रदर्शन किया. कई जगह बसों को रोक दिया गया, वहीं कई जगह बसों को गैराज से बाहर ही नहीं निकलने दिया गया. इस हड़ताल में बस और ट्रक ऑपरेटरों के साथ टैक्सी, बस व अन्य ट्रांसपोर्टर भी शामिल हो गए हैं. मंगलवार को गुजरात और राजस्थान में भी इस हड़ताल का असर देखा जा रहा है.

नागपुर में पेट्रोल के लिए लगी कतार

आशंका है कि आज उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश तक हड़ताल का असर हो सकता है. अब तक प्राप्त इनपुट के मुताबिक गुजरात के अलावा मुंबई में कई जगह हड़ताल और धरना प्रदर्शन शुरू हो चुका है. नवी मुंबई में तो बस ट्रक ऑपरेटर ने सड़कों पर जाम भी लगाया. इससे बड़ी संख्या में लोग सड़क पर फंसे रह गए. उधर, नागपुर में कई पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया. इसके चलते बाकी पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab34 mins ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National1 hour ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab18 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National18 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab19 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज