Connect with us

Haryana

हरियाणा में और आसान होगा यातायात, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 600 और बसें

Published

on

चंडीगढ़ : हरियाणा रोडवेज के बेड़े में नए साल में 600 और बसें शामिल होंगी। इनमें 500 सामान्य बसें और 100 एसी वाली बसें शामिल हैं। कुछ मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी, ताकि पहाड़ी क्षेत्र में इन बसों का प्रयोग किया जा सके। मिनी बसों का जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। करीब 15 दिनों में बसों को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परिवहन विभाग की ओर से 600 बसों की खरीद के लिए प्रस्ताव जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की मंजूरी मिलते ही 600 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।

बता दें कि हरियाणा रोडवेज ने अब तक 155 एसी बसें खरीदी हैं। इन बसों में यात्रियों का रूझान देखते हुए रोडवेज ने 100 और बसों को खरीदने का निर्णय लिया है। इसके अलावा रोडवेज की ओर से करीब 500 सामान्य बसों की भी खरीद की जाएगी। हरियाणा रोडवेज पहले ही 375 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का निर्णय ले चुकी है। यह बसें अगले साल से हरियाणा में आ जाएंगी। हरियाणा रोडवेज की और से इसी साल बड़ी संख्या में बसों की खरीद की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?