Connect with us

Punjab

स्कूल शिक्षा विभाग को हिदायतें जारी

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ मिड-डे-मील कुक्ज़ यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग को हिदायत की कि वह शिक्षा और वित्त विभागों के अधिकारियों और यूनियन के प्रतिनिधियों की शमूलियत वाली कमेटी बनाएँ, जो मिड-डे-मील के रसोइयों के वेतन से सम्बन्धित अलग-अलग पहलुओं संबंधी अध्ययन करके अपनी रिपोर्ट पेश करें, जिससे उनके वेतन में वृद्धि करने संबंधी फ़ैसला जल्द से जल्द लिया जा सके।  

सुखदायक माहौल में हुई इस मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मिड-डे-मील कुक्ज़ यूनियनों द्वारा उठाई गई माँगों संबंधी विस्तार में चर्चा की। वित्त मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग को बैंकों या बीमा कंपनियों के साथ सलाह-मश्वरा करके एक बीमा पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए, जो मिड-डे-मील के रसोइयों को स्वास्थ्य और जीवन बीमा दोनों मुहैया करवा सकें।  

वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को मिड-डे-मील के लिए रसोइयों की नियुक्ति संबंधी स्कूल प्रबंधक कमेटियों को दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन दिशा-निर्देशों में उन रसोइयों को पहल दी जाये जिनके पास इस योजना के अंतर्गत पहले काम का तजुर्बा है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ उन मिड-डे-मील रसोइयों को होगा जिनको विवाह या किसी अन्य ठोस कारणों से स्कूल बदलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान इन रसोइयों का चुनाव के दौरान ड्यूटियाँ लगाने की सूरत में भुगतान सीधा इनके खातों में सुनिश्चित बनाने के लिए भी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखा जाये।  

रसोइयों के छुट्टी पर चले जाने की सूरत में मिड-डे-मील तैयार करने में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को हिदायत की कि ऐसी स्थिति में स्कूल कमेटियों के पास मौजूद फंडों से दिहाड़ी और रसोइयों का प्रबंध करने की संभावनाओं का पता लगाया जाये। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मिड-डे-मील रसोइयों के लिए ऐपरन, टोपी, दस्ताने आदि का प्रबंध करने के लिए भी जल्द से जल्द अपेक्षित कार्यवाही की जाये।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab19 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab19 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab19 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab20 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab20 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की