Connect with us

National

नहीं रहे भारतीय मूल के स्टैंड-अप कॉमेडियन नील नंदा, 32 की उम्र में निधन

Published

on

इंटरनेशनल डेस्कः ‘जिम्मी किम्मेल लाइव’ और ‘एडम डिवाइंस हाउस पार्टी’ जैसे कार्यक्रमों से ख्याति पाने वाले भारतीय मूल के हास्य कलाकार नील नंदा का 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नंदा के लंबे अरसे तक प्रबंधक रहे ग्रेग वीज ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट ‘वेरायटी’ से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नील एक अच्छे हास्य कलाकार होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थे। हालांकि उनके निधन के कारण का जिक्र नहीं किया गया है।

नील ने कनाडा के टोरंटो में जोकर थिएटर एंड कॉमेडी क्लब में एक कॉमेडी कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने 15 व 16 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर अपने ‘जन्मदिन’ वीकएंड शो को प्रचारित भी किया था।

जॉर्जिया के अटलांटा में भारतीय मूल के माता-पिता के घर जन्मे नंदा ने बचपन में टीवी चैनल कॉमेडी सेंट्रल देखने के बाद कॉमेडी करना शुरू किया और वह अपने मिडिल स्कूल में अपने पसंदीदा चुटकुले सुनाते थे। जोकर्स थिएटर एंड कॉमेडी क्लब सहित कई कॉमेडी क्लब और साथी हास्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा किए हैं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, नंदा के परिवार में उनके माता-पिता और एक बहन हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National29 mins ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab12 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab12 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Punjab12 hours ago

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए Congress नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

Punjab18 hours ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग