Connect with us

Punjab

2 गाड़ियों की भयानक टक्कर में हुई 5 वर्षीय बच्ची की मौ’त, गुरुद्वारा श्री बेर साहिब माथा टेकने जा रहा था परिवार।

Published

on

5 year old girl died in Car accident

कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी में दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली खबर के अनुसार ये हादसा गांव झल लेईवाला के नजदीक इनोवा और स्विफ्ट कार में टक्कर के कारण हुआ। इर दौरान 5 लोग गंभीर घायल व 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। 

स्विफ्ट कार (PB-09 AB-4409) चालक कमलदीप सिंह निवासी कमलदीप सिंह निवासी डडविंड अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेकने जा रहा था। इस दौरान उसके साथ उसकी पत्नी प्रभजोत (23), गुरनूर सिंह (उम्र 6 माह) व बेटी अगमजोत कौर (उम्र 5) पुत्री पवनदीप सिंह थे। इसमें अगमजोत की मौत हो गई। वहीं दूसरी और इनोवा गाड़ी (PB-13-AF-2883)को रवि पुत्र बलदेव राज निवासी सुल्तानपुर लोधी चला रहा था। इस दौरान उसके साथ सुमन पत्नी मंगा थी। बताया जा रहा है सुमन अपने पति से कपूरथला जेल से मिलकर आ रही थी। इन दोनों कारों का आमने सामने गंभीर टक्कर हो गई। 

घायलों को तुरन्त कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें जालंधर में रैफर कर दिया। मृतक बच्ची की मौत पर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज