Connect with us

Punjab

पंजाब सरकार की तरफ से बिजली कर्मचारियों को तोहफा, किया यह बड़ा ऐलान

Published

on

पंजाब डेस्क: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटिड (PSPCL) के कर्मचारियों के लिए एक दुर्घटना मुआवजा नीति शुरू की गई है, जिसके तहत डयूटी दौरान हादसाग्रस्त होने वाले कर्मचारियों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। 

इस संबंधी बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि यह नीति 8 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ हादसा होने पर उन्हें वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें रैगुलर ठेका व उप ठेका आधारित काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे। इस नीति से कर्मचारियों को दुर्घटना से लाभ तो होगा ही साथ ही एमरजैंसी के दौरान 3 लाख रुपए तक डाक्टरी सहायता भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारियों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए कई खतरों का सामना करना पड़ता है तथा कई तरह के हादसों के शिकार हो जाते हैं, इसके मद्देनजर ही उक्त नीति लागू की गई है। इसी तरह से ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों के हादसाग्रस्त होने पर एक्सग्रेशिया की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है। इसके अलावा वित्तीय सहायता को बढ़ाते हुए सामूहिक बीमे की रकम 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है। वहीं रैगुलर कर्मचारियों के लिए इस योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई नीति में 10 लाख रुपए का एक्सग्रेशिया भुगतान, 1 लाख रुपए का सामूहिक बीमा और सरकारी नियमों के अनुसार मैडीकल बिल का भुगतान जारी रखा गया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज