Connect with us

Blog

दामाद को आजीवन कारावासः पत्नी ने केस वापस नहीं लिया तो काट दिया था दोनों का गला

Published

on

बरेलीः पत्नी के मुकदमा वापस न लिए जाने की खुन्नस में सास-ससुर की गला काटकर हत्या करने के आरोपी भोजीपुरा के ग्राम खिसौता निवासी दामाद बुद्धसेन सत्र परीक्षण में दोषी पाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 अरविंद कुमार यादव ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। वहीं दो अन्य आरोपियों में हेतराम और कल्लू उर्फ मस्ताना को बरी कर दिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन के विरुद्ध कोर्ट भेजा था आरोप पत्र
सरकारी वकील तेजपाल सिंह राघव ने बताया कि सुन्दरलाल ने थाना सुभाषनगर में तहरीर देकर बताया था कि बुद्धसेन ने बहन को छोड़ रखा है। बहन ने उसके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा किया था, जिसकी पैरवी पिता मोहनलाल कर रहे थे। काफी समय से आरोपी मुकदमा वापसी का दबाव बना रहा था। 4 जनवरी 2016 को बुद्धसेन ने खेत पर माता-पिता की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद तीन के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट भेजा था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News1 hour ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News2 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News2 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News2 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News2 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप