Connect with us

Chandigarh

चीन में नई बीमारी की दस्तक के बाद पंजाब में अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Published

on

चंडीगढ़ : चीन में फैल रही नई सांस संबंधी बीमारी को लेकर भारत के कई राज्य सतर्क हो चुके हैं। इसी के चलते पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने अपने कर्मचारियों को सतर्क रहने और त्वरित प्रतिक्रिया दल बनाने की सलाह दी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह ने इस संबंधी एडवाइजरी जारी की है तथा संबंधित अधिकारियों से बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए सतर्क रहने को कहा है। 

स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डा. बलवीर सिंह ने लोगों व स्वास्थ्य विभाग को सचेत किया है। बताया जा रहा है कि मौसम में तबदीली के कारण फैलने वाली इन्फ्लूएंजा (आई.एल.ए.) को लेकर स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डा. बलबीर सिंह ने शुक्रवार को राज्य में स्थिति का जायजा लिया और इन बीमारियों की रोकथाम पर काबू पाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों की सूची सुझाई। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को इनफ्लूएंजा जैसी बीमारियों (आई.एल.आई.) के आगे फैलाव को रोकने और कंट्रोल करने के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए।

डा. बलबीर सिंह ने बताया कि इनफ्लूएंजा ए एचएन1/ एच3एन2 पंजाब में महामारी रोग एक्ट के अधीन एक नोटीफाईड बीमारी है और इस सम्बन्धी पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।

उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को हरेक अस्पताल के आउट पेशेंट विभाग ( ओ.पी.डी.) में फ्लू कार्नर स्थापित करने के साथ-साथ इन कार्नरों में शिक्षित और अनुभवी पैरा- मैडीकल स्टाफ की तैनाती को यकीनी बनाने के भी निर्देश दिए। इतना ही नहीं सभी अस्पतालों को उचित लॉजिस्टिकस और आक्सीजन सप्लाई के साथ आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने छूत वाली इस गंभीर बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आई.एल.आई. वाले लोगों के लिए साँस सम्बन्धी एहतियातों के बारे जागरूकता पैदा करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।

उन्होंने आगे कहा, “यह यकीनी बनाया जाना चाहिए कि मैडीकल संस्थाओं में आने वाले सभी आई.एल.आई. मरीज़ों को श्रेणीबद्ध किया जाए और यदि वह कोविड नेगेटिव हैं और उसमें स्वाईन फ्लू (एच1एन1) के लक्षण हैं तो उस मरीज़ को अलग रखकर इलाज किया जाए और ज़रुरी टैस्ट किये जाएं।

राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सहूलतें यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता को दोहराते हुये मंत्री ने भरोसा दिया कि विभाग के पास दवाओं का उपयुक्त स्टाक मौजूद है और हम किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab53 minutes ago

पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा

Punjab24 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 day ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab1 day ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab1 day ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की