Connect with us

Blog

डॉक्टर की गलती के कारण नवजात बच्चे की हुई मौत, वीडियो कॉल पर हस्पताल के सफाई कर्मचारी से करवाई डिलीवरी

Published

on

बिहार की राजधानी पटना से बेहद शर्मनाक खबर सामने आया है | जहां दानापुर थाना क्षेत्र के गोला स्थित एक निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से एक नवजात शिशु की जन्म के बाद मौत हो गई. परिजनों ने बताया किओ डॉक्टर ने स्वीपर की मदद से घर पर ही वीडियो कॉल के जरिए डिलीवरी करवाई | डिलीवरी करते वक्त कोई गलत नस काट देने की वजह से नवजन्मे बच्चे की मौत हो गई | इसके बाद इसके बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया और लापरवाही से मौत की बात कहते हुए पुलिस बुला ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने नर्सिंग होम के 3 नर्सिंग स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि तरकरिया बाजार निवासी रविशंकर की पत्नी जूली कुमारी को दानापुर थाना क्षेत्र के गोला स्थित हर्षित पाली नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. जूली गर्भवती थी, गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे हर्षित पॉली क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सिंग होम की डॉक्टर कंचन लता ने मोटी रकम लेकर उसे अपने नर्सिंग होम में भर्ती किया था. प्रवेश के तुरंत बाद, कंचन लता जूली को नर्सिंग होम में काम करने वाली एक सफाई महिला की देखभाल में छोड़कर कहीं चली जाती है। डॉक्टर के जाने के तुरंत बाद महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी और उसने सामान्य प्रसव से नवजात को जन्म दिया। बताया जाता है कि जिस समय नवजात शिशु का जन्म हो रहा था, उस समय अस्पताल में सफाईकर्मी समेत नर्सिंग होम के कर्मचारी मौजूद थे. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना क्लिनिक की डॉक्टर कंचन लता को दी.

जानकारी मिलते ही डॉ. कंचन लता ने सफाईकर्मी सुनीता और स्टाफ को वीडियो कॉल के जरिए बताना शुरू किया कि बच्चे का जन्म कैसे होगा और बच्चे की नाल कैसे काटी जाएगी। लेकिन सही जानकारी और अनुभव के अभाव में स्टाफ और दाई सुनीता ने नवजात की गलत नाल काट दी। गर्भनाल कटने के कुछ मिनट बाद ही बच्चे की मौत हो गई। यहां क्लीनिक स्टाफ ने बच्चे की मौत की खबर छिपाने की कोशिश की. लेकिन नवजात बच्चे की मौत की खबर मिलते ही रविशंकर के परिवार में कोहराम मच गया. पूरे अस्पताल में हंगामा मच गया.
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पुहंची पुलिस ने हस्पताल के तीन कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?