Connect with us

Haryana

नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बना हरियाणा का लाल, पूरी की बचपन की इच्छा…पिता भी MCPO के पद पर कार्यरत

Published

on

सोनीपत : सोनीपत के गांव सांदल कलां के लाल ने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर गांव का नाम रोशन किया है। रक्षा पृष्ठभूमि वाले अरुण कुमार के पिता भी भारतीय नौसेना में एमसीपीओ के पद पर कार्यरत हैं। इतना ही नहीं उनके चाचा भी सेवानिवृत्त सेना कर्मी हैं। इसी वजह से अरुण को भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने की इच्छा बचपन से ही थी।

27 दिसंबर 2019 को एनडीए खड़कवासला पुणे में कैडेट के तौर पर शामिल हुए अरुण ने 3 साल तक कठोर प्रशिक्षण किया। भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला में शामिल होकर उन्होंने नौसेना में अफसर बनने का सपना पूरा किया। जिसके साथ ही अरुण कुमार अपने गांव से पहले ऐसे युवा हैं जोकि आईएनए में कमीशन अधिकारी नियुक्त हुए हैं। एनडीए के बाद वह 26 दिसंबर 2022 को आईएनए में शामिल हो गए। आईएनए में उन्होंने उत्कृष्ट शैक्षणिक रिपोर्ट के साथ कठिन समुद्री प्रशिक्षण का सामना किया। अरुण कुमार को 25 नवंबर 2023 को इना, एझिमाला में आयोजित पॉसिंग आउट परेड में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला। अरुण के परिवार में उसकी उपलब्धि पर जश्न का माहौल है।

वहीं सोनीपत पहुंचे अरुण कुमार का जोरदार स्वागत किया और परिवार और ग्रामीणों ने उसका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर अरुण कुमार ने बताया कि नौ सेना में सूबेदार के पद से रिटायर्ड आपने पिता के नक्शे कदम पर चलना था और उनको गर्व महसूस करवाना था, जिसके लिए मैंने दिन रात मेहनत की और 2019 में मेरा सिलेक्शन एनडीए में हो गया था और 3 साल की ट्रेनिंग पूरा होने पर मुझे नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर आसीन होने का मौका मिला है और मैं युवाओं को संदेश देना चाहता हूं कि वह भी देश के लिए कुछ करें और देश को मजबूत करने के लिए काम करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab18 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab21 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab22 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab22 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab23 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान