Connect with us

National

ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में युवती का अपहरण करने का मामला

Published

on

ग्वालियर: शहर में फिल्मी अंदाज में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए और देर रात मुख्य आरोपी को गुना से गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया है। वहीं, एक आरोपी को लहार से पकड़ा है। इस तरह पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को हवालात में पहुंचा दिया है और युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि युवती भिंड जिले की रहने वाली है और वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर आई थी। झांसी रोड़ इलाके में पेट्रोल पंप के पास वह और उसके परिजन बस से उतरे थे। परिवार वाले सामान उठा रहे थे, तभी उसका बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण किया । यह घटना पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की।

झांसी रोड़ थाना प्रभारी रशीद खान ने फुटेज में दिखे युवक की पहचान युवती के परिजनों से कराई तो परतें खुलती चली गईं। युवक की पहचान रोहित कुशवाह निवासी बरा के रूप में हुई। रोहित कुछ दिन पहले युवती के घर में घुस गया था। उस समय युवती घर में अकेली थी। यह बात पुलिस को युवती के परिजनों ने बताई। इस घटना की तब एफआइआर भी दर्ज करवाई थी। जब पुलिस ने युवकों के भागने वाले रूट पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो इसमें युवती बाइक पर एक तरफ दोनों पैर डालकर बैठी हुई दिखी, पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए गुना बस स्टैंड तक पहुंच गई और यहां से आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया गया। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग