Connect with us

National

AAP ने BJP पर लगाया CM केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक अभियान का आरोप, EC से करेगी शिकायत

Published

on

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर उसके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर “अपमानजनक और भ्रामक” अभियान चलाने का आरोप लगाया और कहा कि वह निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मुलाकात का वक्त मांगा है ताकि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शिकायत दर्ज करा सके।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले ही निर्वाचन आयोग ने आप के सोशल मीडिया खाते पर प्रधानमंत्री के खिलाफ पार्टी द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उनसे 16 नवंबर तक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप का जवाब देने को कहा था।

चड्ढा ने बुधवार को आरोप लगाया, “भाजपा केजरीवाल के खिलाफ भ्रामक, अपमानजनक अभियान चला रही है। ‘एक्स’ पर दिल्ली भाजपा के खाते से पांच नवंबर को एक पोस्ट साझा किया गया था और इसे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे चुनावी राज्यों में पार्टी के आधिकारिक खाते से भी पोस्ट किया गया था।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?