Connect with us

Blog

10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, पेट दर्द होने पर पहुंची थी अस्पताल

Published

on

school girl

हाथरस : यूपी के हाथरस में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 10वीं की छात्रा पेट दर्द की शिकायत लेकर हाथरस जिला अस्पताल पहुंची थी। बिन ब्याही छात्रा ने अस्पताल के शौचालय में एक बच्ची को जन्म दिया। यह देख उसके परिवार के लोगों के होश उड़ गए। यहां पर पहुंची महिला अस्पताल के स्टाफ ने बच्ची व उसकी मां को अस्पताल के वार्ड में ले जाकर भर्ती किया। बच्ची को अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र स्थित अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह दसवीं कक्षा में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। ननिहाल के ही रहने वाले एक युवक से उसके शारीरिक संबंध बन गए. युवती की मानें तो उसे इस बात का अहसास भी नहीं हुआ कि वह गर्भवती है। युवती ने बताया कि जिगर बढ़ने की बीमारी है, उसका देसी इलाज चल रहा है। जिसके कारण उसके शरीर पर सूजन आई हुई थी।

करीब चार दिन पहले ही वह ननिहाल से अपने गांव आई थी. जहां पर उसकी अचानक से तबीयत खराब हो गई. इस पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां पर उसके पेट में दर्द होने की जानकारी दी। दस्त होने पर परिजन उसे अस्पताल के शौचालय में ले गए, जहां पर युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया, यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले 4 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट; पंजाब-हरियाणा में भी राहत के आसार

Punjab6 hours ago

भगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवाल

public6 hours ago

अकाली बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें अपने पिछले गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी: CM भगवंत सिंह मान

Punjab7 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तान विंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित; पारदर्शी प्रक्रिया से 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई

Punjab7 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए