Connect with us

National

देश के सबसे स्वच्छ शहर में प्रधानमंत्री का रोड शो, ‘‘भगवा गलियारे’ से गुजरा मोदी का रथ

Published

on

नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचने के बीच सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में मतदाताओं का समर्थन जुटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम यहां एक विशाल रोड शो में शामिल हुए। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद इंदौर पहुंचे मोदी शहर के बड़ा गणपति चौराहे से छोटे चारपहिया वाहन पर बनाए गए खुले रथ पर सवार हुए। 

प्रधानमंत्री का रथ करीब 1.5 किलोमीटर के फासले में क्रमश: इंदौर-1, इंदौर-4 और इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरता हुआ घंटे भर बाद शहर के हृदयस्थल राजबाड़ा चौराहे पर पहुंचा, जहां उन्होंने इंदौर के पूर्व होलकर राजवंश की शासक देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा को फूलों की माला पहनाई। उन्होंने अपने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर अहिल्याबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रोड शो के दौरान रथ पर प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा भी सवार थे। रोड शो के लिए पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। 

चश्मदीदों के मुताबिक रोड शो के दौरान संभवतः भीड़ के धक्के के कारण एक बैरिकेड मोदी के रथ के कुछ दूर आगे सड़क पर गिर गया, जिससे रथ के चालक को एहतियातन ब्रेक लगाना पड़ा। सुरक्षा कर्मियों ने इस बैरिकेड को फौरन सड़क से हटाकर उसकी जगह पर रखा जिसके बाद प्रधानमंत्री का रथ आगे बढ़ा।

वर्ष 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान इंदौर के शहरी क्षेत्र की पांच सीटों में से भाजपा ने चार सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में इंदौर-1 के रूप में केवल एक सीट आई थी। इस बार इंदौर-1 से भाजपा ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है जिनका मुख्य चुनावी मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधायक संजय शुक्ला से है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले 4 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट; पंजाब-हरियाणा में भी राहत के आसार

Punjab6 hours ago

भगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवाल

public6 hours ago

अकाली बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें अपने पिछले गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी: CM भगवंत सिंह मान

Punjab7 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तान विंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित; पारदर्शी प्रक्रिया से 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई

Punjab7 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए