Connect with us

Breaking News

पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए खेलों को कर रही प्रोत्साहित

Published

on

पंजाब सरकार द्वारा खेलों को जमीनी स्तर पर प्रोत्साहित करने और युवाओं को स्वस्थ व रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के प्रयासों को उस समय और बल मिला, जब फिल्लौर के गांव मुठड्डा कलां में ग्रामीण कबड्डी टूर्नामेंट और रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

इस खेल आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी क्लबों ‘एन.आर.आई. नकोदर’ और ‘मालवा लायंस’ के बीच एक विशेष प्रदर्शनी मैच करवाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी उत्साह दिखाया।

इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए बटाला के विधायक शैरी कलसी, पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली और हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया ने युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने में खेल गतिविधियों की भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और पंजाब की समृद्ध खेल संस्कृति को फिर से जीवंत करने के एक प्रभावी साधन के तौर पर प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने पारंपरिक पंजाबी खेलों को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर पैदा करने के लिए स्थानीय प्रबंधकों की भी प्रशंसा की।

उन्होंने पंजाब सरकार की प्रमुख पहल ‘खेड़ां वतन पंजाब दीया’ का जिक्र करते हुए बताया कि इस उपक्रम का उद्देश्य 14 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों से लेकर बुजुर्गों तक, विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को साथ लेकर राज्य के खेल ढांचे को मजबूत करना है। इस पहल ने प्रतियोगिताओं, नकद पुरस्कारों, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और रोजगार संबंधी प्रोत्साहन लाभों के माध्यम से खिलाड़ियों के लिए अवसर प्रदान किए है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 3,100 से अधिक ग्रामीण खेल मैदान विकसित किए गए है और साथ ही गांवों में आधुनिक जिम भी स्थापित किए गए है।

उन्होंने बताया कि खेल सुविधाओं में अधिक निवेश और बड़े प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता देकर, पंजाब सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों के बेहतर अवसर प्रदान करना और पंजाब को अग्रणी स्पोर्ट्स राज्य के रूप में पुनः स्थापित करना है।

इन पहलों का उद्देश्य युवाओं को मनोरंजन, प्रतिस्पर्धा और उपलब्धियों के लिए सार्थक अवसर प्रदान करके एक स्वस्थ, अधिक सक्रिय और नशा-मुक्त पीढ़ी का निर्माण करना भी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News2 minutes ago

पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए खेलों को कर रही प्रोत्साहित

Breaking News8 minutes ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ को दी हरी झंडी

Breaking News15 minutes ago

पंजाब के सबसे ईमानदार CM के खिलाफ कुछ नहीं मिला, इसलिए उन्हें पिछले दरवाज़े से निशाना बनाने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू

Breaking News20 minutes ago

गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा

Breaking News17 hours ago

मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास: बलतेज पन्नू