Connect with us

public

अमृतसर एयरपोर्ट पर SpiceJet की फ्लाइट 17 घंटे लेट, यात्रियों में भारी नाराज़गी

Published

on

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर SpiceJet की फ्लाइट में करीब 17 घंटे की देरी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे इंतजार से परेशान यात्रियों में एयरलाइन के खिलाफ नाराज़गी देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट को सुबह 8:40 बजे रवाना होना था, लेकिन पहले इसे सुबह 11 बजे तक के लिए टाल दिया गया। इसके बाद यात्रियों को बताया गया कि फ्लाइट में करीब 17 घंटे की देरी हो सकती है। अचानक इतनी लंबी देरी की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।

यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन की ओर से उन्हें फ्लाइट लेट होने का स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। कई यात्रियों का कहना है कि इतनी लंबी देरी के बावजूद उनकी समस्याओं को सुनने और सही जानकारी देने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं है।

एक यात्री ने दावा किया कि 17 घंटे की देरी के बावजूद रिफंड को लेकर भी उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा यात्रियों को यह भी नहीं बताया गया कि उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट, दूसरी टिकट या जरूरत पड़ने पर ठहरने की सुविधा दी जाएगी या नहीं।

लंबे समय से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने DGCA के नियमों का हवाला देते हुए मांग की है कि इतनी लंबी देरी की स्थिति में उन्हें नियमों के मुताबिक रिफंड या वैकल्पिक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट में देरी होने की स्थिति में एयरलाइन को उन्हें समय पर सही जानकारी देनी चाहिए, ताकि वे अपनी आगे की यात्रा को लेकर फैसला ले सकें। वहीं, यात्रियों ने एयरलाइन से देरी का कारण स्पष्ट करने और जल्द से जल्द उनकी परेशानी का समाधान करने की मांग की है।

फिलहाल यात्री एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि SpiceJet की ओर से देरी को लेकर क्या आधिकारिक जानकारी दी जाती है और यात्रियों को रिफंड, वैकल्पिक टिकट या अन्य जरूरी सुविधाओं के संबंध में क्या राहत मिलती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement