Connect with us

Punjab

फिर बिगड़ रहे हालात! N95 और N99 Mask का करें प्रयोग, जारी हुई नई Advisory

Published

on

चंडीगढ़: दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। वहीं अब सिटी ब्यूटीफुल और आसपास के एरिया में हालात बिगड़ रहे है, जिसके स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अधिक न बढ़े, इसे लेकर हैल्थ विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से अपील की हैं कि वह उन एरिया से दूर रहें, जहां पर अधिक प्रदूषण हैं, जिसमें स्लो व हैवी ट्रैफिक -वाली सड़कें, इंडस्ट्रीज व कंस्ट्रक्शन साइट्स शामिल हैं। साथ ही लोगों को सुबह और देर शाम सैर न करने की भी सलाह दी गई है। लोगों से घरों के अतिरिक्त दरवाजे व खिड़कियां भी न खोलने की अपील की गई है। वेंटिलेशन के लिए केवल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक के लिए जरूरत पड़ने पर ऐसा करने के लिए कहा गया है। आदेशों के अनुसार लोग लकड़ी, कोयला, पशुओं का गोबर, मिट्टी का तेल जैसे बायोमास जलाने से बचें। खाना पकाने और हीटिंग उद्देश्यों के लिए स्वच्छ धुआं रहित ईधन (गैस या बिजली) का उपयोग करें। बायोमास का उपयोग कर रहे है, तो साफ स्टोव का ही प्रयोग करें। 

बंद कमरे में अंगीठी और पटाखे न जलाएं
सर्दियों के दौरान बंद कमरों में अंगीठी में लकड़ी व कोयला जलाने से बचें, जो घातक हो सकता है। लोगों को पटाखे न जलाने की भी सलाह दी गई है, जबकि यू.टी. प्रशासन ने इस बार फैस्टीवल सीजन के दौरान सीमित समय के लिए ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी थी। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की लकड़ी, पत्ते, फसल अवशेष और कचरे को भी न जलाने की अपील की गई है। सिगरेट, बीड़ी और संबंधित तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने के साथ ही बंद परिसर में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती भी न जलाने की अपील की गई है। 

N95 और N99 मास्क का प्रयोग करें
प्रशासन के अनुसार ए.क्यू.आई. को ध्यान में रखते हुए ही किसी भी तरह की योजना बनाए और खराब व गंभीर ए.क्यू.आई. वाले दिनों में घर के अंदर ही रहें। आंखों को नियमित रूप से साफ पानी से धोते रहें और गर्म पानी से नियमित गरारे करें। सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना, खांसी, सीने में तकलीफ या दर्द व आंखों में जलन होने पर अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही मास्क के रूप में सिर्फ एन95 व एन99 का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab13 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab13 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab13 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab14 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की