Connect with us

Punjab

CM मान कल बांटेंगे नियुक्ति पत्र, युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी की सौगात

Published

on

पंजाब में युवाओं को रोजगार देने के मिशन को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक बार फिर सरकारी नौकरियों की सौगात देने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मान कल चंडीगढ़ में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

यह विशेष कार्यक्रम म्यूनिसिपल भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जहां पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं को संबोधित भी करेंगे और उन्हें अपनी नई जिम्मेदारियां ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

पंजाब सरकार का कहना है कि राज्य के युवाओं को योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराना उसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी नीति के तहत विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

मान सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक 65 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। सरकार का दावा है कि ये सभी भर्तियां बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के, पूरी तरह मेरिट के आधार पर की गई हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान कई बार यह कह चुके हैं कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार का मानना है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देकर न केवल बेरोजगारी कम की जा सकती है, बल्कि पंजाब के विकास को भी नई गति दी जा सकती है।

कल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के साथ एक बार फिर सैकड़ों युवाओं का सरकारी नौकरी पाने का सपना साकार होने जा रहा है। सरकार इसे अपने ‘मिशन रोजगार’ की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देख रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की