Connect with us

Uttar Pradesh

यूपी के जिले में खत्म होगा जाम! CM योगी आज देंगे रेलवे ओवरब्रिज-फ्लाईओवर का तोहफा

Published

on

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौर पर हैं. मंगलवार यानी आज मुख्यमंत्री ‘सीएम सिटी’ को विकास की दो बड़ी सौगात देंगे. जिससे शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी और सफर फर्राटेदार होगा. इससे पहले सुबह की शुरुआत सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और गौ सेवा के साथ की. इस दौरान उन्होंने मोर को चारा खिलाया और मंदिर परिसर में भ्रमण भी किया. इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.

गोरखपुर को मिलेंगी दो बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नकहा और मानीराम रेलवे स्टेशनों के मध्य 152 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नए रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा. इसके साथ ही खजांची चौराहे पर 96 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने फ्लाईओवर को भी जनता को समर्पित करेंगे. इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी. साथ ही सफर में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा. लंबे समय से रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर की मांग की जा रही थी. जो अब पूरी होने वाली है.

फरियादियों की सुनी समस्याएं
मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद प्रशासन के आला अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के सख्त निर्देश दिए.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर जनता को भरोसा दिलाया है कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है हर समस्या का समाधान सरकार करेगी. गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं.

अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि हर पीड़ित की समस्या का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे, प्रार्थना पत्र पढ़े और भरोसे के साथ कहा घबराइए मत, समाधान जरूर कराया जाएगा. गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और हर शिकायत का संतोषजनक समाधान हो. भूमि कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. जनता दर्शन के दौरान मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab53 minutes ago

पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा

Punjab24 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 day ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab1 day ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab1 day ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की