Connect with us

Punjab

‘1 हफ्ते में 10 करोड़ दो…वरना मिट्टी में मिला देंगे’, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकाया

Published

on

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है, जिसके बाद मोहाली में पुलिस जांच शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक, बी प्राक से जुड़े पंजाबी सिंगर दिलनूर को धमकी भरा कॉल किया गया है, जिसमें 10 करोड़ रुपये मांगे गए है. बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है. बी प्राक के कई गाने सुपरहिट हुए हैं. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि दिलनूर को 5 जनवरी को दो कॉल आईं, लेकिन उन्होंने उन्हें रिसीव नहीं किया. 6 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से फिर कॉल आई. जब उन्होंने कॉल उठाई तो बातचीत संदिग्ध लगी, इसलिए उन्होंने कॉल काट दी. इसके कुछ देर बाद उन्हें एक वॉयस मैसेज भी भेजा गया. जिसमें 10 करोड़ की फिरौती की मांग की गई.

10 करोड़… नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे

मैसेज में कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया है. जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है. वो इस समय भारत में नहीं है. मैसेज में सिंगर को धमकाते हुए उसने कहा- ‘हेलो… आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी कंट्री में चला जा, आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे. और इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक, नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे’.

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरु की जांच

इस मैसेज के मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को ही एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर फिलहाल जांच जारी है.

कौन है आरजू बिश्नोई

आरजू बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य माना जाता है, जो विदेश में छिपा हुआ है. यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी हो सकती है. दिलनूर ने स्क्रीनशॉट और वॉयस रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपकर सुरक्षा की मांग भी की है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. ऐसे मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पहले भी कई बार उछला है, जहां कारोबारियों और सेलिब्रिटीज को फिरौती के लिए निशाना बनाया जाता है.

पहले फोन पर धमकी फिर घर के बाहर गोली

नए साल की शुरुआत ही लॉरेंस गैंग ने रोहिणी में 25 राउंड गोली चलाई थी. एक व्यापारी के घर के बाहर शाम 6 बजे 25 राउंड गोली चलाई गई थी, इससे पहले पश्चिम विहार में जिम और पूर्वी दिल्ली में व्यापारी को टारगेट किया गया. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने दो वारदातों में शामिल बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National6 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab9 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab10 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab10 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab10 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की