Connect with us

National

मान सरकार की गैंगस्टरवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता: Kuldeep Singh Dhaliwal

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के एक पैलेस में सरपंच जरनैल सिंह वलटोहा की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने महज 8 दिनों के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

आप नेता प्रबवीर सिंह बराड़ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने केंद्रीय एजेंसियों और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल के जरिए सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी बिहार, पटना, नांदेड़ और रायपुर (छत्तीसगढ़) जैसे अलग-अलग इलाकों में छिपे हुए थे, जिन्हें पंजाब पुलिस ने करीब 110 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज ट्रैक कर और पुख्ता तकनीकी सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया।

धालीवाल ने जानकारी दी कि तरनतारन पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों — कुलविंदर सिंह किंदा, अरमानदीप सिंह और हरप्रीत सिंह — को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोटरसाइकिल मुहैया कराए थे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किए गए दो मुख्य आरोपियों को एक-दो दिनों के भीतर पंजाब लाया जाएगा, जिसके बाद मामले में और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की हत्याएं विदेशों में बैठे ऑपरेटरों के इशारे पर करवाई जा रही हैं, जो यहां से फंडिंग और हथियारों की व्यवस्था करते हैं। धालीवाल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब की धरती पर खून-खराबा करने वालों के लिए सिर्फ दो ही रास्ते हैं — जेल या फिर पुलिस की गोली।

धालीवाल ने पंजाबवासियों को भरोसा दिलाया कि मान सरकार गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया के खिलाफ निर्णायक और लंबी लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब को इन बुराइयों से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा। उन्होंने पंजाब पुलिस की बहादुरी पर गर्व जताते हुए कहा कि पुलिस ने काले दौर में भी प्रदेश की रक्षा की थी और आज भी दिन-रात मेहनत करके राज्य में अमन-शांति बनाए हुए है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National1 hour ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National2 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab3 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab3 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं