Connect with us

Punjab

राज्यपाल के सवालों का भगवंत मान ने दिया जवाब, कर्ज को लेकर कही ये बात

Published

on

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा की कार्यवाही को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल का मुद्दा उठाया। राज्यपाल के सवाल का जवाब देते हुए सी.एम. कहा कि राज्यपाल ने पिछले सत्र के लिए एक दिन की मंजूरी दी थी। फिर अगले दिन उन्होंने अनुमति देने से इनकार कर दिया, इसलिए हमें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा, फिर 3 मिनट में हमें यह अनुमति मिल गई।

इस पर पंजाब सरकार का 25 लाख रुपए खर्च हो गए। अगर वे इसे यहां से इजाजत दे देते तो 25 लाख रुपए सरकार के खजाने में होते। उन्होंने कहा कि अगर मैं राज्यपाल को पत्र लिखूंगा तो वह इन 25 लाख रुपए को किस हिसाब में डालेंगे? मुख्यमंत्री मान ने कहा कि दुख होता है जब पंजाब में एक-एक रुपया बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि जो पहले बर्बाद हो गया तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर अब पैसा बर्बाद होगा तो यह हमारी विफलता होगी और हम आने वाली पीढ़ियों को क्या जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने पूछा था कि राज्य पर इतना कर्ज कैसे हो गया, तो यह कर्ज हमें विरासत में मिला है, लेकिन उस समय राज्यपाल ने किसी सरकार से नहीं पूछा। उन्होंने कहा कि हम कर्ज भी उतारेंगे और लोगों को सुविधाएं भी देंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जनता की चुनी हुई सरकार के हर काम में बाधा डाली जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab11 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab12 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की