Connect with us

Punjab

Ludhiana West में Aam Aadmi Party को बड़ी मजबूती, Congress -Akali Dal के कई नेता हुए शामिल

Published

on

लुधियाना वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) दिन-ब-दिन और मज़बूत होती जा रही है। जनता के साथ-साथ अब विपक्षी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता भी ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार लुधियाना वेस्ट से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत की राह और भी आसान हो गई है।

रविवार को एक अहम मौके पर कई कांग्रेस और अकाली दल के जाने-माने नेता, अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ये लोग पहले विरोधी दलों का हिस्सा थे लेकिन अब उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान की साफ-सुथरी छवि पर भरोसा जताया है।

इस मौके पर कांग्रेस के इंद्रजीत टोनी कपूर और संदीप सिंगला के साथ-साथ अकाली दल के चरणजीत सिंह बॉबी और कंवलजीत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ-साथ कई अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

ये लोग भी हुए शामिल:
नाथी राम, सचिन, संजीव, अब्दुल, साजन, विजय, टिंका, विकास, कैलाश, हनी, विजय, पूजा भारद्वाज (सीता), ऊष्मा सिंगला, सुलखना गाबा, मनीला, मुस्कान शर्मा, संतोष, अभय वर्मा, युवराज, रोहित कुमार, अमित कुमार, सुरिंदर कुमार, संदीप, अशोक कुमार, महेंद्र, पवन, हरिंदर, विशु, राज, मयंक, संदीप, कृष्ण, निखिल आदि।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने लुधियाना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इन सभी लोगों को पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर AAP के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, डॉ. सनी आहलूवालिया, हरचंद सिंह बरसट और नील गर्ग भी मौजूद रहे।

तरुणप्रीत सोंध ने इस दौरान कहा:

यह दिखाता है कि अब जनता और नेता दोनों आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं। यह पार्टी जमीन से जुड़ी है और हर वर्ग के लोगों की आवाज़ बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि आप” सरकार ने पंजाब में लोगों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं – चाहे वो नशे के खिलाफ मुहिम हो, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना हो या युवाओं को रोजगार देना। उन्होंने कहा कि इस बार लुधियाना वेस्ट के लोग संजीव अरोड़ा को रिकॉर्ड वोटों से जिताकर विधानसभा भेजेंगे।

मुख्य बातें:

  • कांग्रेस और अकाली दल के कई बड़े नेता आप में शामिल
  • जनता और नेताओं का आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा
  • संजीव अरोड़ा की जीत के चांस और भी मजबूत
  • तरुणप्रीत सोंध बोले – “AAP जमीन से जुड़ी पार्टी है, लोगों के लिए काम कर रही है”
Advertisement
National14 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab17 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab17 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab17 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab17 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की