Connect with us

Chandigarh

Baltej Pannu का Majithia पर बड़ा हमला: ” Akali Dal  का मुकाबला अब NOTA से है, Frustration में दे रहे झूठे Statements”

Published

on

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर करारा हमला बोला है। पन्नू ने कहा कि मजीठिया बुरी तरह बौखला चुके हैं क्योंकि इस उपचुनाव में अकाली दल का मुकाबला अब किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि NOTA (None of the Above) से हो गया है।

बलतेज पन्नू ने कहा, “अकाली दल की हालत इतनी खराब है कि मजीठिया और सुखबीर बादल को डर सता रहा है कि कहीं नोटा अकाली दल से ज्यादा वोट न ले जाए। इसी बौखलाहट में दोनों झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।”

पन्नू ने मजीठिया के भ्रष्टाचार से जुड़े बयानों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बिक्रम मजीठिया घोटाले की बात कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अकाली सरकार के समय में ही हुआ। चाहे अनाज घोटाला हो, सिंचाई घोटाला या फिर नशा और माफिया से जुड़े रैकेट – हर गड़बड़ी में मजीठिया के करीबी शामिल थे।”

उन्होंने आगे कहा कि उस समय अपहरण, रिश्वत, फिरौती, ड्रग्स, और माफिया जैसी चीज़ें आम हो गई थीं और सरकार के संरक्षण में ये सब चल रहा था। अब जब सत्ता हाथ से चली गई है तो अकाली नेताओं को घोटाले और भ्रष्टाचार की याद आने लगी है।

बलतेज पन्नू ने विश्वास जताया कि लुधियाना पश्चिम के लोग समझ चुके हैं कि अकाली दल की राजनीति कितनी खोखली हो चुकी है। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में अकाली दल के उम्मीदवार की जमानत जब्त होना तय है। लोग अब उनकी बातों में नहीं आने वाले। उन्हें नोटा से भी कम वोट मिलने वाले हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “अब मजीठिया और सुखबीर बादल के पास सिर्फ एक ही काम रह गया है – आम आदमी पार्टी पर झूठे और बेहूदा आरोप लगाना। इन्हें खुद भी पता है कि अब वो कभी पंजाब की सत्ता में वापसी नहीं कर सकते, इसलिए बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे हैं।”

इस बयानबाज़ी से साफ है कि उपचुनाव नज़दीक आते ही पंजाब की राजनीति में गर्मी तेज हो गई है और नेताओं की ज़ुबानी जंग और तीखी होती जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab2 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की