Connect with us

Uttar Pradesh

UP: मुख्यमंत्री योगी आज कानपुर दौरे पर, मेट्रो में करेंगे सफर और प्रमुख परियोजनाओं का लेंगे जायजा।

Published

on

रविवार को UP के मुख्यमंत्री योगी कानपुर आ रहे हैं। वह बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मेट्रो में सफर भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक वह घाटमपुर, पनकी पावर प्लांट और मेट्रो परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले, शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इन सभी स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहां से हेलीकाप्टर से नेयवेली पावर प्लांट घाटमपुर जाएंगे। फिर 12:40 बजे वहां से रवाना होकर अर्मापुर हैलीपैड जाएंगे। वहां से कार से पनकी पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे। फिर हेलीकाप्टर से 1:30 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से 1:50 बजे नयागंज मेट्रो स्टेशन का जायजा लेंगे। वहां से मेट्रो में बैठकर रावतपुर स्टेशन पहुंचेंगे।

इसके बाद 2:10 बजे विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह के विजयनगर स्थित आवास पर पहुंचकर मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां 2:40 बजे रवाना होकर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचकर पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद करीब 30 मिनट तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल

National4 hours ago

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

Blog6 hours ago

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Punjab7 hours ago

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये