Connect with us

Punjab

पंजाब में Orange अलर्ट जारी , ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना।

Published

on

पंजाब। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए Orange अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई गई है।

पंजाब में वीरवार की सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला, और कई जिलों में हल्की बारिश से ठंडक बढ़ गई। मोगा में सुबह 4 बजे बारिश हुई। पूरे राज्य में काले बादल घिरे हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए Orange अलर्ट जारी किया है, जिसमें 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ओलावृष्टि और बारिश भी हो सकती है। विभाग ने यह भी आशंका जताई है कि बारिश के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद, 1 और 3 मार्च को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 2 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई थी।

Advertisement