Connect with us

Haryana

वाहनों की चेकिंग के दौरान बोले Anil Vij , मेरे रहते नहीं चलेंगे अधूरे कागजात वाले वाहन

Published

on

अंबाला: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Anil Vij पिछले कुछ दिनों से अपने एक्शन मोड को लेकर काफी सुर्खियों में है। इसी कड़ी में आज शाम अचानक अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर नाका लगाकर खड़े हो गए, और इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर खुद ही वाहनों की चेकिंग की । विज ने इस दौरान 12 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे और साथ में कुछ ड्राइवरों को मेडिकल करवाने के आदेश दिए।

इस नाकेबंदी में अनिल विज की नजर खासकर ओवरलोड वाहनों पर ही रहीं, चूंकि ये पूरा इलाका माइनिंग का है, इसलिए चेकिंग के दौरान जितने भी भारी वाहन विज की नजर के सामने आए, उन्होंने सबको रोका, और अपना नाम बताते हुए वाहनों चालकों को चेतावनी दी। इस दौरान बड़े वाहनों के साथ-साथ Anil Vij ने कई कारों और छोटे वाहनों को भी पकड़ा। चेकिंग के दौरान विज का एक्शन जहां सातवें आसमान पर था, वहीं एक कैंटर को पकड़कर विज ने खुद फीता मंगवाकर उसकी लंबाई चौड़ाई मापी।

आम राहगीर भी मंत्री को खुद नाके पर खड़ा देख दंग रह गए। इस दौरान विज ने जितने भी वाहन पकड़े, उन सभी वाहन चालकों को सिर्फ एक बात ही कहते नजर आए, कि मेरा नाम Anil Vij, और वह किसी भी सूरत में अधूरे कागजात वाले वाहनों को हरियाणा की सड़कों पर कतई नहीं चलने देंगे।

अधूरे कागजात वाले व्हीकल चलने नहीं देंगेः Anil Vij

Anil Vij ने साफ कहा कि पिछले कई दिनों से वह RTA को चेकिंग के आदेश दे रहे थे, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया, जिसके चलते मजबूर होकर आज उन्हें खुद सड़क पर उतरकर नाका लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे रहते अधूरे कागज वाले एक भी वाहन रोड पर नहीं चलेगा। विज ने कहा कि अवैध खनन इस इलाके में होता है, इसलिए RTA को आदेश दिए थ। विज ने साफ कहा कि वो सड़क पर अधूरे कागजात वाले वाहन चलने नहीं देंगे। इसके साथ ही विज ने सुचना देते हुए कहा की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बीते दिनों Anil Vij ने घेरा सीएम सैनी को

आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से अपनी नाराजगी को लेकर Anil Vij काफी सुर्खियों में हैं, और नाराजगी का भी आलम ऐसा है कि विज ने अपने ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी घेर लिया है। विज का कहना है हमारे मुख्यमंत्री भी उड़न खटोले पर सवार होकर आसमान में ही रहते हैं, उन्हें जमीन पर आकर लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की