Connect with us

Haryana

Hodal-Nuh-Pataudi-Patuda मार्ग होगा 4 लेन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Hodal-Nuh-Pataudi-Patuda मार्ग को 4 लेन में बदलने की योजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर लगभग 616 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह फैसला चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित स्थायी वित्त समिति ‘सी’ की बैठक में लिया गया। इस बैठक में पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) मंत्री रणबीर गंगवा और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। इस परियोजना का उद्देश्य इस मार्ग पर माल और यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुगम और प्रभावी बनाना है।

Table of Contents

कनेक्टिविटी में होगा सुधार

इस परियोजना से दिल्ली-मथुरा-आगरा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-नूंह-राजस्थान और दिल्ली-जयपुर जैसे चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इस मार्ग से जुड़े सैकड़ों गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। चौड़ीकरण के बाद स्थानीय और लंबे सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और तेज़ यात्रा का अनुभव मिलेगा।

मेवात क्षेत्र को मिलेगा विकास का नया आयाम

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नूंह के पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेवात क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। मार्ग के 4 लेन बनने से मेवात क्षेत्र, विशेष रूप से नूंह विधानसभा, और इसके आसपास के क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। इस स्वीकृति से पूरे मेवात क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab35 mins ago

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले 4 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट; पंजाब-हरियाणा में भी राहत के आसार

Punjab4 hours ago

भगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवाल

public5 hours ago

अकाली बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें अपने पिछले गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी: CM भगवंत सिंह मान

Punjab5 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तान विंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित; पारदर्शी प्रक्रिया से 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई

Punjab5 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए