Connect with us

Uttar Pradesh

UP News : Juice में मिलावट का भंडाफोड़, दुकानदार रंगे हाथों पकड़ा गया

Published

on

फलों के Juice को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर से लेकर टीचर तक, हर कोई इसे पीने की सलाह देता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने Juice को लेकर लोगों के मन में संदेह पैदा कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब Juice में मिलावट का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं।

इस बार उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया। एक दुकानदार को अनार के जूस में लाल केमिकल मिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दुकानदार अनार के जूस के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा था।

वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति दुकानदार के मिलावट के तरीके का भंडाफोड़ करता नजर आता है। उसने एक लाल रंग की बोतल दिखाते हुए बताया कि यह फूड कलरेंट केमिकल है, जिसे जूस में मिलाया जा रहा है। वीडियो में दुकानदार की दुकान और उसके कबूलनामे को भी कैद किया गया है। इस दौरान दुकानदार शांत बना रहा।

लोगों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि हम भरोसे के साथ जूस पीने जाते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं मन खट्टा कर देती हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और लोग ऐसी हरकतों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खबर है कि स्थानीय पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर से खाने-पीने की चीजों में मिलावट के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग