Connect with us

Punjab

Abohar: मां के प्रेमी का पैर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अलग किया, 5 बच्चों के पिता की हालत गंभीर

Published

on

Abohar के धर्मपुरा में रविवार रात अपनी माता के साथ कथित अवैध संबंधों से परेशान उसके 22 वर्षीय बेटे विक्की उर्फ गब्बर ने 5 बच्चों के पिता सरवन सिंह (50) का न सिर्फ नाजुक अंग काट दिया, बल्कि उसके शरीर के कई हिस्सों पर कुल्हाड़ी से वार किए। इतना ही नहीं बाएं पैर पर वार करने के बाद उसके दाएं पैर के निचले हिस्से को शरीर से अलग कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद विक्की ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि सरेंडर करने से पहले विक्की सरवन सिंह की तरह ही अपनी माता का भी यही हाल करना चाहता था, लेकिन वह भाग निकली।

गंभीर घायल व्यक्ति को अबोहर सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पहले फरीदकोट रेफर किया गया। वहां पर्याप्त साधन न होने के कारण उसे अन्य जगह रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सरवन के भाई सुभाष कुमार के बयानों पर विक्की के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ के अनुसार सरवन सिंह और विक्की में आपस में दूर की रिश्तेदारी है।

सरवन का विक्की के घर आना-जाना था। इस दौरान विक्की की माता सुखपाल कौर के साथ सरवन सिंह के कथित अवैध संबंध बन गए। दोनों के बारे में विक्की के परिवार को पता चल गया। विक्की व उसके भाई गुरप्रीत ने सरवन को काफी समझाया, पंचायतें हुई, मामला थाने में गया, लेकिन सरवन हरकतों से बाज नहीं आया। ऐसे में रविवार रात सरवन को विक्की ने हाईवे से अगवा कर लिया औरे घर पर ले आया।

वहां विक्की ने हत्या करने की नीयत से कुल्हाड़ी से उसके शरीर पर कई अंगों पर वार किए। बताया जाता है विक्की में इतना गुस्सा भरा हुआ था कि एक पैर को अलग करने के बाद भी वह उस पर लगातार वार करता रहा। सरवन की चीखें सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस तक पहुंचाई।

विक्की का परिवार बोला- जबरन घर में घुस आया था

विक्की के परिवार का कहना है कि रविवार रात सरवन घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था। विक्की ने जब रोका तो दोनों में झगड़ा हो गया। उधर, सरवन के परिवार का कहना है कि रात को जब वह लौट रहा था तो विक्की ने दोस्तों सहित उसे अगवा किया। फिर घर ले जाकर उसका पैर काट डाला |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 minutes ago

बद्दी से फैल रहे Industrial Pollution के खिलाफ Dinesh Chadha A-GT पहुंचे, हिमाचल, हरियाणा और केंद्र सरकारों से कार्रवाई की मांग की

Breaking News1 day ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News1 day ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News1 day ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News1 day ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें