Connect with us

Punjab

Punjab में 2 ट्रेनों में हुई भीषण टक्कर, दो पायलट हुए घायल

Published

on

Punjab के फतेहगढ़ साहिब में एक बड़े ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई| इस टक्कर में एक मालगाड़ी का इंजन पलट गया और एक यात्री भी ट्रेन की चपेट में आ गया | हादसे में दो लोको पायलट घायल हो गए, जिन्हें राजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर किया गया। इस हादसे में बड़ी जनहानि होने से बच गई |

बता दे की पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आज सुबह 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गईं। पैसेंजर ट्रेन की गति धीमी थी इसलिए ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोक दी और बड़ा हादसा होने से बच गया| इसके साथ ही ट्रैक भी खस्ताहाल है। हादसे के बाद दूसरा इंजन लगाकर पैसेंजर ट्रेन को राजपुरा के लिए रवाना किया गया।

वहीं सरहिंद में पड़ता माधोपुर के पास सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा टल गया है। रेलवे की 2 मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें ट्रेन के 2 ड्राइवर घायल हो गए, जिन्हें श्री फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंजन टूटा और दूसरे से टकराया
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने DFCC ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ| वहां पहले से ही कोयला लदी दो गाड़ियां मौजूद थीं| एक मालगाड़ी का इंजन टूटकर दूसरी से टकराया और फिर इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू जा रही समर स्पेशल ट्रेन (04681) में फंस गया। हादसे में मालगाड़ी के डिब्बे भी एक-दूसरे पर चढ़ गए।

दो पायलट घायल
पैसेंजर ट्रेन के टकराते ही ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख-पुकार मच गई| हादसे में दो पायलट घायल हो गए हैं| उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद पटियाला रेफर कर दिया गया।

उधर, अंबाला से लुधियाना अप लाइन पूरी तरह से ठप हो गई है। अंबाला डिविजन के डीआरएम समेत रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही सरहिंद जीआरपी थाना प्रभारी रतन लाल ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन अंबाला की ओर आ रही थी. हादसा उस वक्त हुआ जब वह सरहिंद स्टेशन पर खड़ी थीं. हादसा कैसे हुआ यह जांच का विषय है। हादसे के पीछे लापरवाही की जांच की जा रही है। उधर, अंबाला से लुधियाना अप लाइन जाम है। यहां से गुजरने वाले हर वाहन को डायवर्ट कर दिया गया है|

ट्रेन हादसे के बाद दो लोको पायलटों को फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल लेकर जाएगा | उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी विकास कुमार और हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। विकास के सिर पर और हिमांशु की पीठ पर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटियाला रेफर कर दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab3 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab3 hours ago

साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ- भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की