Connect with us

World

इजराइल के लिए जासूसी के शक में गोलियों से भून डाले 2 शरणार्थी, शवों को मारी लातें व दीवार पर पटके

Published

on

इंटरनेशनल डेस्कः इजराइल- फिलीस्तीन युद्धविराम समझौते के बीच हमास की बर्बरता का एक मामला सामने आया है। हमास आतंकियों ने शनिवार को इजराइल के लिए जासूसी करने के आरोप में शरणार्थी शिविर में रह रहे दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद भीड़ ने खून से लथपथ उनके शवों को लात मारी और उन्हें घसीटते हुए बिजली के खंभे पर लटकाने की कोशिश की। टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार, तुलकेरेम शरणार्थी शिविर में मारे गए लोगों की पहचान हम्जा मुबारक (31) व आजम जुआना (29) के रूप में हुई। उन पर इजराइल को सूचनाएं उपलब्ध कराने का आरोप था।

इस बीच हमास ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि वह संघर्ष विराम को सोमवार से भी आगे जारी रखना चाहता है और इसके लिए बंधकों की रिहाई के बारे में गंभीर प्रयास करेगा। लोगों ने क्षत-विक्षत शवों को बिजली के खंभे से लटकाने का प्रयास किया। ऐसा नहीं कर पाने पर दोनों के शवों को यूएन के स्कूल की दीवारों पर फेंक दिया। रविवार को इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में सैनिकों के बीच पहुंचे और उनका हालचाल जाना। नेतन्याहू ने अपने सैनिकों की खूब हौसलाफजाई की। संघर्ष विराम समझौते के तहत हमास बंधकों के तीसरे जत्थे को रविवार को रिहा कर दिया।

मुक्त किए गए बंधकों में 14 इजराइलियों सहित 17 लोग शामिल हैं। कुछ बंधकों को इस्राइल को सौंप दिया गया, जबकि अन्य मित्र के रास्ते भेजे गए। समझौते के अंतिम दिन सोमवार को चौथे जत्थे को मुक्त करने की उम्मीद है। समझौते के तहत कुल 50 बंधकों और 150 फिलीस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है। हमास ने दूसरे दौर की रिहाई के क्रम में शनिवार देर रात 13 इजराइली व 4 थाई नागरिकों को छोड़ दिया तो इजराइल ने भी 39 फिलीस्तीनियों को रिहा कर दिया। उधर 4 वर्षीय अमेरिकी बच्ची भी रविवार को हमास की कैद से रिहा हो गई। राष्ट्रपति बाइडेन ने खुद इसकी जानकारी दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज