Connect with us

Uttar Pradesh

Bhadohi में महिला ने दो साल की बेटी के साथ ट्रेन के सामने लगाई छलांग, पति ने नहीं की डिमांड पूरी

Published

on

Bhadohi जिले के मुंगरहां गांव के पास मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। सुरियावां थाना क्षेत्र के दानुपुर पश्चिम पट्टी गांव की 24 वर्षीय लछमीना देवी ने अपनी दो वर्षीय बेटी रियांशी के साथ मुजफ्फरपुर से प्रयागराज जा रही बापू धाम एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लछमीना का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। पिछले दो दिनों से वह मुंबई न ले जाने को लेकर पति से बहस कर रही थी। मंगलवार सुबह भी इस मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद लछमीना ने मायके जाने का फैसला किया और घर से निकल पड़ी।

लछमीना की शादी चार साल पहले दानुपुर पश्चिम पट्टी निवासी धीरेंद्र बिंद से हुई थी। उनका पति मुंबई में काम करता है और एक महीने पहले ही घर लौटकर आया था। रविवार को उसे फिर से मुंबई लौटना था, लेकिन लछमीना वहां जाने के लिए अड़ी हुई थी। इस बात को लेकर कई बार उनके बीच विवाद हो चुका था।

मंगलवार दोपहर बाद जब ट्रेन से दो लोगों के कटने की खबर आई, तो मौके पर पहुंची ऊंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। लछमीना का मोबाइल घटनास्थल से कुछ दूर पाया गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर से उसके परिवार और मायके वालों को सूचित किया। जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो शवों को देखकर वे हैरान रह गए, क्योंकि शव दो टुकड़ों में कटे हुए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लछमीना और उसकी बेटी शाम को रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे। जैसे ही ट्रेन आई, उसने अपनी बेटी को गोद में उठाकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National4 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National7 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab10 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab10 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab11 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की