Connect with us

Uttar Pradesh

Kanpur में बैंक में चाकू से हमला, सिक्योरिटी गार्ड सहित तीन घायल

Published

on

Kanpur, उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साइकिल पर सवार होकर आए बदमाश ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमकर हंगामा मचाया। यह बदमाश चाकू लेकर बैंक के अंदर घुस गया, जिसके बाद उसकी सिक्योरिटी गार्ड से हाथापाई हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सुबह 10:45 बजे घाटमपुर थाना में सूचना मिली कि पतारा स्थित SBI बैंक में एक बदमाश चाकू लेकर घुस आया और सिक्योरिटी गार्ड के साथ झड़प करने लगा। सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ता देखकर बैंक के ब्रांच मैनेजर और कैशियर ने भी उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान चाकू से मैनेजर, कैशियर और सिक्योरिटी गार्ड को हल्की चोटें आईं। हमलावर बदमाश भी घायल हुआ और उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। हालांकि, बदमाश की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सभी घायलों को इलाज के लिए CHC भेजा गया है। मौके पर एसीपी घाटमपुर, थाना प्रभारी घाटमपुर और थाना प्रभारी बिधनू समेत पुलिस बल मौजूद है और शांति व्यवस्था कायम है।

जानकारी के अनुसार, यह बदमाश साइकिल पर सवार होकर बैंक में आया था। उसकी साइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

यह घटना एक दिन पहले कानपुर के लाल बंगला इलाके में हुई दबंगई की याद दिलाती है। बुधवार रात हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन के जन्मदिन पर कुछ दबंग युवकों ने फायरिंग और बमबाजी की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। यह घटना सब्जी मंडी इलाके में हुई, जो सर्राफा कारोबारियों का प्रमुख क्षेत्र है। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

कानपुर में इस तरह की दबंगई और बदमाशों की बढ़ती घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। आम जनता का सवाल है कि क्या इन बदमाशों को पुलिस और प्रशासन का कोई खौफ नहीं है?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग