Connect with us

Uttar Pradesh

UP में महिला ने अपने ही मासूम बेटे का कत्ल कर , दिया आत्महत्या को अंजाम।

Published

on

UP के प्रयागराज जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई हैं। एक घटना में महिला ने अपने बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली।

प्रयागराज के करेली थाना इलाके के करेहदा गांव चौराहे के पास बृहस्पतिवार को कल्पना यादव (32) ने अपने 11 माह के बेटे अनंत के साथ आत्महत्या कर ली। महिला ने कमरे में लगे ग्रिल में दुपट्टे से पहले बेटे को और फिर खुद फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के बाद से ही गांव में सनसनी फैली हुई है। करेली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

करेहदा गांव की निवासी कल्पना यादव की लगभग नौ साल पहले ट्रांसपोर्ट नगर के एक युवक से शादी हुई थी। इनका 11 महीने का बेटा अनंत और एक बेटी भी है। पिछले कुछ महीनों से कल्पना अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को कल्पना का परिवार एक शादी समारोह में गया था।

रात करीब 8:40 बजे कल्पना का भाई घर लौटा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। कल्पना के भाई ने आवाज लगाई लेकिन आवाज लगाने पर भी दरवाजा न खोलने पर , उसने दरवाजा तोड़ा , तो देखा कि कल्पना और उसका बेटा फंदे से लटके हुए थे।

हंगामा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को भी सुचना दी गई , पुलिस ने मौके पर आकर दोनों को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पति से चल रहा था विवाद

पुलिस की जांच में पता चला कि कल्पना का पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसलिए वह पिछले करीब एक साल से अपने मायके में रहती थी। घटना वाले दिन घर में उसके मामा की लड़की की शादी थी। इसी में कल्पना की बेटी समेत परिवार गया था। घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान आत्महत्या की घटना को अंजाम दे दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National36 seconds ago

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा — संजीव अरोड़ा

National15 hours ago

140 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना वाले गेहूं कटाई सीजन से पहले पंजाब ने तेल आपूर्ति की तत्काल मांग उठाई, केंद्र तुरंत कार्रवाई करे: CM Mann

National16 hours ago

स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण में बड़ा कदम: महिलाओं को ₹1000 की सहायता से नई उम्मीद — अरविंद केजरीवाल

Punjab16 hours ago

गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: Baltej Pannu

National17 hours ago

पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार; 100 नए मोहल्ला क्लिनिक शुरू; केजरीवाल- सीएम मान ने गिनाईं उपलब्धियां