Connect with us

Sports

विराट और राहुल के बीच रनों की दौड़: आज शाम 7:30 बजे RCB-DC की रोमांचक भिड़ंत, अजेय दिल्ली का सामना बेंगलुरु से।

Published

on

IPL 2025 का 24वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन पहली बार आमने-सामने होंगी।

दिल्ली ने इस सीजन 3 मैच खेले और सभी जीते। दूसरी ओर बेंगलुरु ने 18वें सीजन में अब तक 4 मैच खेले, 3 जीते और 1 गंवाया।

मैच डिटेल्स, 24वां मैच
RCB vs DC
तारीख- 10 अप्रैल
स्टेडियम- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट – 7:30 PM

हेड टु हेड में बेंगलुरु भारी

दिल्ली और बेंगलुरु के बीच हेड-टु-हेड मुकाबले में बेंगलुरु का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक कुल 32 मैच खेले गए, जिनमें से 20 मैच बेंगलुरु (RCB) ने जीते, जबकि दिल्ली (DC) को 11 जीत मिली और 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका। वहीं, बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले खेले गए, जिनमें से 6 मैच बेंगलुरु ने जीते और 4 मैच दिल्ली ने। 1 मैच का नतीजा भी नहीं निकला।

विराट ने RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 मैचों में कुल 164 रन बनाए हैं। उनके बाद रजत पाटीदार भी 4 मैचों में कुल 161 रन बना चुके हैं। विकेट टेकर्स में टीम के जोश हेजलवुड टॉप पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में कुल 8 विकेट हासिल किए हैं।

केएल राहुल DC के टॉप स्कोरर

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में कुल 92 रन बनाएं हैं। उन्होंने अपने आखरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके बाद फाफ डू प्लेसिस 2 मैचों में 79 रन बना चुके हैं। वहीं गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क टॉप पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 9 विकेट झटके हैं। उन्होंने SRH के खिलाफ 3.4 ओवर में ही 5 विकेट हॉल लिया था।

पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां अब तक IPL के 96 मैच खेले गए। 41 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम और 51 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां 4 मैच बेनतीजा भी रहे।

वेदर कंडीशन

बेंगलुरु में 10 अप्रैल को पूरे दिन धूप रहेगी, बादल भी रहेंगे। गुरुवार को बेंगलुरु में बारिश होने की 4% आशंका है। मैच वाले दिन यहां अधिकतर बादल छाए रहेंगे। टेम्परेचर 22 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ