Connect with us

Punjab

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेता काबू

Published

on

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान मंगलवार को गुरप्रीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर, पंजाब शहरी विकास अथॉरिटी (पुड्डा), अमृतसर को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया। 

प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को अमृतसर जिले के गाँव दबुरजी के निवासी गुरदर्शन सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत पर कार्यवाही के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया कि उसे दरबार साहिब, अमृतसर के नज़दीक पुड्डा की तरफ से दूध बिक्री का बूथ 2016 में अलाट हुआ था। जब वह साल 2021 में कनाडा चला गया तो उसके पिता द्वारा यह बूथ चलाया जा रहा था। उक्त पुड्डा ऐक्सियन की तरफ से इस बूथ को चलता रखने के एवज़ में 20,000 रुपए महीना रिश्वत देने की माँग की जा रही है। उसने आगे कहा कि उक्त ऐक्सियन ने उसको धमकी दी है कि यदि वह उसको 20,000 की महीना रिश्वत देने में असफल रहा तो वह उसके बूथ की अलाटमैंट रद्द करवा देगा। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त ऐक्सियन पहले भी उससे इसी काम के एवज़ में एक लाख रुपए ले चुका है। 

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद अमृतसर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त ऐक्सियन को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab17 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab17 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab18 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab19 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की