Connect with us

Punjab

चोरों का आतंक, एक ही रात में 4 घरों को बनाया निशाना

Published

on

गांव खसन्न में एक ही रात में अज्ञात चोरों ने 4 घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने अलग-अलग घरों में दाखिल होकर करीब 16 हजार रुपए की नकदी, एक गैस सिलेंडर व 3 मोबाइल चोरी कर लिए। उक्त चोरी की घटनाओं का लोगों को सुबह उठने पर पता चला। लोगों ने इसकी शिकायत थाना भुलत्थ पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 चरणजीत कौर पत्नी इंद्रजीत सिंह निवासी गांव खसन्न ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जनवरी व 1 फरवरी की मध्यरात्रि को वह और उसका पति इंद्रजीत सिंह के एक कमरे में सोए हुए थे। इस दौरान देर रात अज्ञात चोर घर की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए और कमरे की अलमारी से 10 हजार रुपए की नकदी व 2 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। चोरी का उन्हें सुबह उठने पर पता चला। उसने जब चोरी संबंधी पड़ोसियों को बताया तो उसे पता चला कि इसी रात गांव खसन्न के डॉ. परमजीत सिंह मेंबर पंचायत के घर से भी अज्ञात चोर 4 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए हैं।

सिमरजीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह के घर से चोरों ने एक सिलैंडर व 2 हजार रुपए की नकदी चोरी की है। इसके अलावा चोरों ने जतिंद्र सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव खसन्न के घर से उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया और फरार हो गए। पुलिस ने उक्त मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab6 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं