Connect with us

Punjab

पंजाबी गायक सिंगा को मिली धमकी, सोशल मीडिया पर लाइव कर सीएम मान से की ये अपील

Published

on

पंजाब : मशहूर पंजाबी गायक सिंगा को धमकी मिली है। इस संबंध में गायक ने पंजाब के मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर लाइव संबोधित किया है। उन्होंने खुद को बचाने के लिए सीएम भगवंत मान से गुहार लगाई है।

लाइव होकर सिंगा ने कहा कि कुछ पैसों के लालची लोग उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस बात से उनके पिता सदमे में हैं।सिंगा ने भरे मन से मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि वह पिछले दो-तीन महीने से मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। कुछ लोग उसे झूठे मामले में फंसा रहे हैं और 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांग रहे हैं।

आपको बता दें कि सिंगा ने कुछ समय पहले इंग्लैंड में एक गाना शूट किया था।इस गाने में उन्होंने ईसा मसीह की पोशाक पहनी थी। इसका विरोध करते हुए कपूरथला और अजनाला में कुछ लोगों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में शिकायतकर्ता उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है।

आपको बता दें कि सिंगा होशियारपुर जिले के माहिलपुर कस्बे के अंतर्गत आने वाले एक गांव से हैं। वह बहुत ही कम समय में पंजाब के मशहूर गायकों की लिस्ट में शामिल हो गए। उन्होंने कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की