Connect with us

Punjab

Punjab : सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत, एक घायल, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

कल देर रात रूपनगर-श्री कीरतपुर साहिब रोड और गांव हजारा के पास एक पुल पर सड़क दुर्घटना के दौरान एक स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ के साथी के भी चोटें लगी हैं। इस बारे जानकारी देते थाना श्री कीरतपुर साहिब से जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पुष्पिन्द्र कुमार (37) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव नाइण, जिला बिलासपुर (हि.प्र.) अपने एक अन्य साथी के साथ अपने स्कूटर पर सवार होकर बद्दी (हिप्र) से श्री कीरतपुर साहिब की ओर जा रहा था, इसी दौरान जब वह गांव हजारा के पुल के पास पहुंचा तो उसका स्कूटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे पुष्पिन्द्र कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया, उसके दूसरे साथी को भी काफी चोटें आईं। इसी बीच मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भरतगढ़ पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान पुष्पिन्द्र कुमार की मौत हो गई।

जांच अधिकारी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी सटीक जानकारी नहीं है। मृतक के परिजनों ने अभी बयान दर्ज नहीं कराए हैं, जिसके उपरांत ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब के शवगृह में रखवा दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National2 hours ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National3 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National4 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

National4 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले AAP नेता अमन अरोड़ा के 6 सवाल, बोले—‘जुमलें’ नहीं जवाब लेकर आएं गृह मंत्री

National4 hours ago

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’, 818 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र; अब तक 65264 को मिली सरकारी नौकरी