Connect with us

Punjab

Punjab Police के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अर्श डल्ला गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार

Published

on

पटियाला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग के 3 बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार ये तीनों बठिंडा से तालुक रखते है, जो 9 जनवरी को बस स्टैंड पर अपने किसी साथी को छोड़ने के लिए आए थे जहां इनका कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया। वहां इनके द्वारा फायरिंग की गई और फरार हो गए। जिसके बाद एस.पी. डी हरबीर अटवाल, डी.एस.पी. डी सुखअमृत रंधावा, डी.एस.पी. जसविंदर टिवाना की सुपरविजन में थाना अर्बन एस्टेट इंचार्ज अमनदीप सिंह और सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज शमिंदर सिंह की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।  

जानकारी देते हुए एस.एस.पी. पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि बदमाशों की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ बल्ली वासी अली शेर कलां जिला मानसा, सर्बजीत सिंह उर्फ सरबी वासी भिखी जिला मानसा व जगजीत सिंह उर्फ विक्की वाली भरूर सुनाम जिला संगरूर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी बलजिंद्र सिंह को पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास, जबकि सर्बजीत और जगजीत सिंह को भिखी मेन रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 5 आरोपियों के पहचान की गई थी जिनमें से 3 को पकड़ा गया है बाकी 2 की तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग