Connect with us

Chandigarh

Sri Guru Tegh Bahadur Ji के 350th Martyrdom Anniversary पर Punjab Government का ऐतिहासिक Tribute – दुनिया भर से जुड़ेगी संगत

Published

on

पंजाब की धरती इस वक्त एक ऐतिहासिक घड़ी की तैयारी में जुटी है। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को लेकर भगवंत मान सरकार ऐसा आयोजन कर रही है, जो सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सिख इतिहास, एकता, बलिदान और मानवता का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाएगा।

ग्लोबल इवेंट बनने जा रहा है आयोजन

ये आयोजन अब सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया के सिखों और पंजाबियों को एक धागे में जोड़ने वाला ग्लोबल सिख यूनिटी मूवमेंट बन चुका है। कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका की प्रमुख गुरुद्वारा कमेटियों ने इसे इसी नाम से संबोधित किया है।
श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले तीन दिवसीय मुख्य समागम में 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और मलेशिया से हज़ारों NRI संगत पहले ही अपनी टिकट बुक कर चुकी है। यह सिर्फ श्रद्धा नहीं, बल्कि पंजाब की सांस्कृतिक ताकत का एक ग्लोबल प्रदर्शन होगा।

ऐतिहासिक यात्राओं की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद 19 नवम्बर को श्रीनगर से चार दिवसीय “मशाल-ए-शहादत यात्रा” की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा माझा, दोआबा और मालवा से भी गुरु नगरी की तरफ ऐतिहासिक यात्राएं निकाली जाएंगी।
इन यात्राओं में —
पंज प्यारे
पंज निशान साहिब
कीर्तन जत्थे
गतका प्रदर्शन
कश्मीरी प्रतिनिधि दल
पुस्तक प्रदर्शनियां
भी शामिल होंगे। ये यात्राएं गुरु साहिब की विरासत को नई पीढ़ी तक जीवंत रूप में पहुंचाने का जरिया बनेंगी।

समागमों में क्या-क्या होगा?

23 नवम्बर से शुरू होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में हर दिन अलग और खास आयोजन होगा। इनमें शामिल हैं –

  • श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत
  • डिजिटल प्रदर्शनी
  • सर्वधर्म सम्मेलन
  • हेरिटेज वॉक
  • कविशरी-ाढ़ी दरबार
  • लाइट एंड साउंड शो और ड्रोन शो
  • पौधारोपण अभियान
  • रक्तदान शिविर
  • सरबत दा भला’ एकजुटता समारोह

ये आयोजन दिखाएंगे कि कैसे पंजाब सरकार ने श्रद्धा और आधुनिकता को एक साथ जोड़कर कार्यक्रम को भव्य बनाया है।

NRI संगत के लिए खास इंतज़ाम

मान सरकार ने NRI श्रद्धालुओं के लिए Special Tent City तैयार की है। साथ ही:

  • अनुवाद सेवाएं (Translation Services)
  • ई-रिक्शा व्यवस्था
  • गाइडेड हेरिटेज टूर
  • भोजन व रहने की विशेष व्यवस्था
    भी की गई है। यह बताता है कि सरकार ने इसे सिर्फ लोकल नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल का आयोजन बनाने का संकल्प लिया है।

राजनीति से परे एक श्रद्धा का पर्व

यह आयोजन एक साफ संदेश देता है कि पंजाब में एक ऐसी सरकार है जो सिर्फ वादे नहीं करती बल्कि काम करके दिखाती है। भगवंत मान सरकार ने दिखाया है कि सत्ता का इस्तेमाल सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने के लिए नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति, इतिहास और जनभावनाओं को सम्मान देने के लिए भी किया जा सकता है।

पंजाब के लिए गर्व की बात

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व अब सिर्फ एक धार्मिक समागम नहीं, बल्कि पूरी सिख कौम और मानवता के लिए प्रेरणा बनने जा रहा है।
पंजाब मॉडल’ अब सिर्फ स्वास्थ्य या शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि धार्मिक-सांस्कृतिक नेतृत्व में भी एक उदाहरण बन रहा है। पंजाब आज गर्व कर सकता है कि उसके पास एक ऐसी सरकार है जो अपने इतिहास का सम्मान भी करती है और लोगों को आधुनिक सोच से भी जोड़ती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National12 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National13 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National15 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा