Connect with us

Punjab

पंजाब-चंडीगढ़ में अब ठंड और कम होगी:48 घंटे में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा, 15 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा

Published

on

पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी मौसम साफ रहेगा। वहीं सोमवार दोपहर को कुछ इलाकों में बादल आ जाने और पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक बना हुआ है।

आज भी हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान मौसम साफ रहेगा। बारिश, आंधी, धुंध आदि को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। दो दिन तापमान बढ़ेगा। तापमान बढ़ गया, माहिर भी मानते है कि ठंड का पीक गुजर गया है। मौसम विभाग ने 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बादल आए, लेकिन बारिश नहीं लाए

एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के ऊपर एक इंड्यूस्ड साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, लेकिन वहां से ज्यादा नमी नहीं आ रही है। इसी वजह से सोमवार दोपहर को पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बादल छाए रहे। हालांकि ये कम ऊंचाई वाले बादल थे, जिस कारण बारिश नहीं हुई।

दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जुड़ा जो चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में बना था, वह अब दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर पहुंच गया है। यह समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ गया है।

पंजाब में 15 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा, बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है

पंजाब में 15 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा, बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है

चंडीगढ़ में 1.6 डिग्री तापमान गिरा

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री से 24.7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई है, जिसमें 0.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

वहीं सीमावर्ती जिले अमृतसर में 22.4, लुधियाना में 22.8, पटियाला में 23.0, बठिंडा में 23.4, एसबीएस नगर में 20.7, फिरोजपुर में 24.0, होशियारपुर में 22.9 और रूपनगर में 22.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

दो दिन तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है, यानी बारिश के आसार नहीं हैं। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National38 mins ago

पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार; 100 नए मोहल्ला क्लिनिक शुरू; केजरीवाल- सीएम मान ने गिनाईं उपलब्धियां

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ एयर-शो का दूसरा दिन:एयरफोर्स की सूर्यकिरन टीम ने डायमंड-Y फॉर्मेशन बनाया; पंजाब और हरियाणा CM भी पहुंचे

Punjab5 hours ago

CM मान बोले- पंप पर लाइनों की जांच होगी:पंजाब में पेट्रोल का 12, डीजल का 14 और सिलेंडर का 6 दिन का स्टॉक; स्टोर न करें

Punjab6 hours ago

पंजाब के 4 जिलों में राज्य कर विभाग की रेड:तंबाकू बिक्री पर टैक्स चोरी पकड़ी, बिना बिल का 1.5 करोड़ का माल बरामद

National6 hours ago

पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 3 महीनों में 30.5 लाख परिवारों को कवर किया, 292 करोड़ रुपये के उपचार स्वीकृत हुए।