Connect with us

Punjab

अमृतसर के अजनाला में शिक्षा की नई सौगात:CM भगवंत मान ने बिक्रौर में सरकारी डिग्री कॉलेज की नींव रखी

Published

on

अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र के बिक्रौर गांव में आज एक ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर पर नए सरकारी डिग्री की नींव रखी। इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच पर अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि अजनाला आकर उन्हें अत्यंत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों, खासकर बड़ी संख्या में छात्राओं को देखकर उनका मन प्रसन्न हो गया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा, तो कुछ छात्र आईपीएस अधिकारी बनना चाहते थे, कुछ डॉक्टर और कुछ वकील बनने की इच्छा जता रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बच्चों की आंखों में जो उत्साह और आत्मविश्वास झलक रहा है, वही इस क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

18 जनवरी अमृतसर दौरे की फोटो

18 जनवरी अमृतसर दौरे की फोटो

पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा समाज और देश की प्रगति की असली नींव है। उन्होंने बताया कि अजनाला में यह कॉलेज विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां के बच्चों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा और उन्हें अपने इलाके में ही बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का मौका देगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षा ही विकास की असली कुंजी है और सरकार सरहदी क्षेत्रों को मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह कॉलेज 2022 में किए गए वादे की पूर्ति का प्रतीक है। लंबे समय से अजनाला क्षेत्र के लोग सरकारी डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे थे और आज यह सपना साकार हो गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और विधायक का धन्यवाद किया और कहा कि इस कॉलेज के निर्माण से गांव और सरहदी क्षेत्रों के छात्रों को रोजगारमुखी शिक्षा और प्रशिक्षण मिलेगा। इससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य मजबूत होगा। कार्यक्रम में शामिल रामदास रूरल एरिया की पूजा ने कहा कि यह कॉलेज हमारे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि पहले बच्चों को पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, खासकर लड़कियों के लिए यह यात्रा कठिनाइयों से भरी होती थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 mins ago

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National2 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab14 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab14 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग