Connect with us

Punjab

Jalandhar : अवैध रूप से पटाखे स्टॉक करने वाले पर पुलिस की दबिश, गिरफ्तार

Published

on

जालंधर : परागपुर चौकी की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध रूप से स्टोर किए हुए पटाखों समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। ए.डी.सी.पी. सिटी-2 आदित्या कुमार ने बताया कि ए.सी.पी. जालंधर कैंट व एस.एच.ओ. कैंट के नेतृत्व में परागपुर पुलिस चौकी के प्रमुख सुरिंद्रपाल सिंह संधू ने सीनियर कांस्टेबल तेजपाल सिंह बाठ व अन्य पुलिस मुलाजिमों समेत जी.एन.ए. चौक में विशेष नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मनीश बांसल पुत्र कश्मीरी लाल बांसल निवासी मकान नंबर- 82 मोहल्ला नंबर-23 जालंधर कैंट ने मोड़ गांव नंगल करार खां के पास भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखे स्टोर किए हुए हैं, जिस पर पुलिस पार्टी ने वहां रेड कर पटाखे बरामद कर लिए। आरोपी मनीश बांसल के खिलाफ थाना जालंधर कैंट में 108 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। पटाखे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab19 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab20 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab20 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab21 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान